जंगल में लगने वाली आग से निपटने के लिए तीन विशेष टीमें बना रहा है एनडीआरएफ
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) भारत के जंगलों में लगने वाली आग से निपटने के लिए तीन विशेष टीमें बना रहा है। इन टीमों का प्रशिक्षण आगामी 6 फरवरी से शुरू किया जाएगा। एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने 'एएनआई' को बताया कि गुवाहाटी, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड की बटालियनों से तीन टीमों का चयन किया गया है।