जंगल में लगी आग के बीच स्पेन में ट्रेन के रुकने की तस्वीर आई सामने
स्पेन में जंगल में लगी आग के बीच एक पैसेंजर ट्रेन के रुकने की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन मैड्रिड से फेरोल जा रही थी और तभी ट्रैक के पास आग की लपटों के कारण वह अस्थाई रूप से रुक गई। एक यात्री ने कहा, "आग बहुत तेज़ी से फैली...और यह देखना वाकई डरावना था।"