जकूज़ी के साथ सर्कस की थीम पर बने 'बिग बॉस 16' के घर की तस्वीरें आईं सामने
रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 16' की थीम सर्कस पर रखी गई है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। उमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता द्वारा डिज़ाइन किए गए इस घर में बेडरूम को चार खंडों में बांटा गया है व प्रत्येक की एक अलग थीम है। वहीं, इस घर में कप्तान के लिए एक पर्सनल जकूज़ी के साथ अलग कमरा है।