जगुआर लैंड रोवर पर हुए बड़े साइबर अटैक के कारण अगले हफ्ते तक बंद रहेंगी फैक्ट्रियां
जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने कहा है कि पिछले महीने के अंत में हुए साइबर हमले के कारण ब्रिटेन में मौजूद उसके सभी कारखाने अगले हफ्ते तक बंद रहेंगे। कंपनी ने स्वीकार किया है कि इस साइबर हमले में उसका कुछ डेटा प्रभावित हुआ है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें ग्राहक, आपूर्तिकर्ता या स्टेकहोल्डर्स कौन प्रभावित हुए हैं।