जगदीप धनखड़ ने लड़ा था सलमान खान का केस, काला हिरण मामले में दिलाई थी ज़मानत
वकालत कर चुके पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 1998 में ऐक्टर सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में ज़मानत दिलाई थी। धनखड़ ने कोर्ट में कहा था कि सलमान लोकप्रिय हस्ती हैं और उनके जेल में रहने से फिल्म-उद्योग से जुड़े हज़ारों लोगों की आजीविका पर असर पड़ सकता है। उन्होंने सबूतों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए थे।