जगदंबिका पाल होंगे वक्फ संशोधन विधेयक के लिए गठित JPC के अध्यक्ष

बीजेपी के वरिष्ठ लोकसभा सांसद जगदंबिका पाल को वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर गठित संयुक्त संसदीय कमिटी (जेपीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी, निशिकांत दुबे, तेजस्वी सूर्या और इमरान मसूद समेत लोकसभा के 21 सांसद और राज्यसभा के 10 सांसद इस कमिटी के सदस्य हैं। यह समिति अगले सत्र तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Load More