जगदीप धनखड़ जब भी कोई काम हाथ में लेते हैं तो उसे बड़ी मेहनत से करते हैं: भाई रणदीप धनखड़
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एनडीए की तरफ से उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर उनके भाई रणदीप धनखड़ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जब भी मेरे भाई किसी काम को अपने हाथ में लेते हैं, तो वह उसे पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं।" बकौल रणदीप धनखड़, "हमें इसकी उम्मीद नहीं थी।"