जगन मोहन के कार्यकाल में CMO ने 5 साल में 'एग पफ्स' पर ₹3.6 करोड़ किए खर्च: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने 5 साल में 'एग पफ्स' पर ₹3.6 करोड़ खर्च किए थे। बकौल रिपोर्ट, इन स्नैक्स पर सीएमओ का सालाना औसत खर्च ₹72 लाख (रोज़ाना 993 'एग पफ्स') था। जगन 2019 से जून 2024 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।