जगन मोहन रेड्डी के घर के बाहर बुलडोज़र चलाने का आदेश देने वाले अफसर का हुआ तबादला
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के आवास के बाहर बने अवैध निर्माण को ढहाए जाने के बाद रविवार को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के ज़ोनल कमिश्नर का तबादला कर दिया गया। उनका तबादला कथित तौर पर इसलिए किया गया क्योंकि रेड्डी के आवास पर तोड़फोड़ की कार्रवाई उच्च अधिकारियों को सूचना दिए बिना की गई थी।