जगन मोहन रेड्डी ने किया ईवीएम की जगह बैलट पेपर से चुनाव कराए जाने का समर्थन

आंध्र प्रदेश की सत्ता से बेदखल हुई वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने ईवीएम की जगह बैलट पेपर से चुनाव कराए जाने का समर्थन किया है। रेड्डी ने कहा, "दुनिया के लगभग हर उन्नत लोकतांत्रिक देश के चुनावों में ईवीएम नहीं बल्कि बैलट पेपर का इस्तेमाल होता है।"

Load More