जगन मोहन रेड्डी पर पत्थर फेंके जाने के मामले की जांच में तेज़ी लाए आंध्र पुलिस: चुनाव आयोग
आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने आंध्र प्रदेश पुलिस को मुख्यमंत्री व वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी पर पत्थर फेंके जाने के मामले की जांच में तेज़ी लाने का निर्देश दिया है। 13 अप्रैल को रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री पर पत्थर फेंका गया था जिससे उनकी बाईं भौंह के ऊपर चोट लगी थी।