जगन सरकार ने YSRCP दफ्तरों के लिए 42 एकड़ ज़मीन आवंटित की: आंध्र के मंत्री लोकेश
आंध्र प्रदेश के मंत्री व टीडीपी नेता नारा लोकेश ने रविवार को आरोप लगाया कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान पार्टी कार्यालय बनाने के लिए राज्य के 26 जिलों में 42 एकड़ ज़मीन आवंटित की गई थी। उन्होंने कहा कि इन ज़मीनों को 33 साल के लिए ₹1,000 में लीज़ पर लिया गया था।