जगुआर को हुए नुकसान का पता लगाने बाहर निकला शख्स, बदमाशों ने बंदूक दिखाकर लूटी कार

दिल्ली के आर.के. पुरम में बदमाशों द्वारा एक शख्स की जगुआर लूटने का मामला सामने आया है। दरअसल, बदमाशों ने हुंडई वर्ना कार से शख्स की जगुआर को पीछे से टक्कर मारी। शख्स द्वारा नुकसान का जायज़ा लेने के लिए कार से बाहर आने पर उसे बंदूक दिखाकर एक बदमाश जगुआर लेकर और दूसरा हुंडई वर्ना लेकर फरार हो गए।

Load More