जज के नाबालिग बेटे ने लग्ज़री कार से मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
एर्नाकुलम (केरल) में 17-वर्षीय लड़के की मर्सिडीज़-बेंज कार की टक्कर से स्कूटर सवार जयाबालकृष्णन की मौत हो गई है। आरोपी एक अतिरिक्त ज़िला न्यायाधीश का बेटा है। हादसा रविवार तड़के हुआ और वह माता-पिता को बताए बिना कार लेकर निकला था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर लापरवाही से मौत और ड्राइविंग का मामला दर्ज किया है।