जज की लापता पत्नी दिल्ली में अपने भाई के घर पर मृत मिली, 3 सुसाइड नोट बरामद: पुलिस
पुलिस ने रविवार को बताया कि एक एडिशनल सेशन जज की पत्नी दिल्ली के राजपुर खुर्द में अपने भाई के घर पर मृत अवस्था में फंदे से लटकी हुई मिली। बकौल पुलिस, बीती रात साकेत थाने में जज की पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, मामले में तीन सुसाइड नोट बरामद हुए हैं।