जज ने कहा 'अब आप पति-पत्नी नहीं तो लगा'...सीमा सजदेह ने बताया तलाक के समय कैसा हुआ था महसूस
अभिनेता सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह ने बताया है कि जब फैमिली कोर्ट के जज ने उनसे कहा कि 'अब आप दोनों पति-पत्नी नहीं हैं' तो उन्हें लगा कि उनके 'अंदर कुछ मर गया है'। उन्होंने कहा, "जिस तरह से वे आपका नाम पुकारते हैं...और लोग देख रहे होते हैं। आप खुद को बहुत छोटा महसूस करते हो।"