जज बनकर अफसर यह नहीं तय कर सकते कि कौन दोषी है और किसका मकान तोड़ना है: SC
सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोज़र ऐक्शन पर कहा है कि अधिकारी किसी व्यक्ति को दोषी करार नहीं दे सकते और जज बनकर किसी आरोपी का मकान ढहाने का फैसला नहीं ले सकते। कोर्ट ने कहा, "अगर कोई अधिकारी कानून अपने हाथ में लेता है तो उसकी जवाबदेही तय हो क्योंकि यह गैर-कानूनी है...ताकत के दुरुपयोग की इजाज़त नहीं दी जा सकती।"