जज रीता कौशिक भ्रष्ट हैं, उनके कोर्ट में ₹50 से शुरू होता है भ्रष्टाचार: आत्महत्या करने वाला इंजीनियर
पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले जौनपुर (यूपी) के 34-वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष ने मरने से पहले बताया था, "रीता कौशिक जौनपुर में प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट जज हैं, यह सिर्फ भ्रष्ट ही नहीं हैं बल्कि इन्हें अपना काम भी नहीं आता है।" अतुल ने बताया था, "रीता के कोर्ट में भ्रष्टाचार ₹50 से शुरू होता है।"