जज हम हैं या रजिस्ट्री? हद होती है: लिस्ट से केस हटाए जाने पर एससी के जस्टिस चंद्रचूड़
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने उच्चतम न्यायालय के रजिस्ट्री द्वारा सोमवार बोर्ड से सूचीबद्ध एक मामले को हटाए जाने पर नाराज़गी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा, "जज हम हैं या रजिस्ट्री? हद होती है!" उन्होंने आगे कहा, "हम मामले पढ़ते हैं फिर आते हैं और फिर हमें बताया जाता है कि केस रजिस्ट्री द्वारा हटा दिए गए हैं।"