जडेजा PC विवाद के बीच भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया मीडिया मैच का बहिष्कार
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लिश में बात नहीं करने का आरोप लगाने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मीडिया मैच का बहिष्कार किया। भारत के मीडिया मैनेजर ने दोनों देशों के मीडियाकर्मियों के बीच निर्धारित टी20 से अपना नाम वापस लिया जिसके बाद अन्य भारतीय मीडियाकर्मियों ने अपने नाम वापस ले लिए।