जडेजा और अश्विन के बिना भारत टेस्ट प्लेइंग इलेवन नहीं बना सकता: कामरान अकमल

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "इन दोनों खिलाड़ियों के बिना भारत घरेलू मैदान पर टेस्ट प्लेइंग इलेवन नहीं बना सकता। अश्विन ने क्या शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया...जडेजा और अश्विन की साझेदारी मैच विनिंग साझेदारी थी।"

Load More