जडेजा ने की कुलदीप के गेंदबाज़ी ऐक्शन की नकल, हंसी से लोट-पोट हुए गंभीर; वीडियो वायरल
भारत-श्रीलंका XI अभ्यास मैच के दौरान भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने स्पिनर कुलदीप यादव की नकल की जिसे देखकर भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर हंसी से लोट-पोट हो गए। अब जडेजा का कुलदीप की नकल करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलने वाला है।