जडेजा ने इंस्टाग्राम पर नेथन लायन को किया फॉलो, कहा '24 घंटे के लिए फॉलो कर रहा हूं'
भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम पर ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नेथन लायन को फॉलो किया है। दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत के बाद जडेजा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसके अनुसार लायन इकलौते शख्स हैं जिन्हें वह फॉलो करते हैं। जडेजा ने लिखा, "24-घंटे के लिए अपने दोस्त...नेथन लायन को फॉलो कर रहा हूं।"