जडेजा ने धोनी संग आईपीएल 2023 के फाइनल की अपनी आइकॉनिक तस्वीर के साथ दिया पोज़
सीएसके के ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी संग आईपीएल-2023 के फाइनल की अपनी आइकॉनिक तस्वीर के साथ पोज़ दिया है। जडेजा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा, "सुपर स्पेशल मोमेंट।" फाइनल में सीएसके को जीत के लिए आखिरी 2 गेंद पर 10 रन चाहिए थे और जडेजा द्वारा विजयी शॉट मारने पर धोनी ने उन्हें उठा लिया था।