जडेजा ने नंबर 7 पर किसी भारतीय बल्लेबाज़ के सर्वाधिक टेस्ट स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा

ऑल-राउंडर रविंद्र जडेजा ने सातवें नंबर पर किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा सर्वाधिक टेस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की पहली पारी में छक्का जड़कर 168 रन बनाते ही जडेजा ने यह उपलब्धि हासिल की। पिछला रिकॉर्ड कपिल देव के नाम था जिन्होंने 1986 में श्रीलंका के खिलाफ 163 रन बनाए थे।

Load More