जडेजा ने शेयर की अपनी टेस्ट जर्सी की तस्वीर, कहा- तुम्हें मिस किया लेकिन जल्द मिलेंगे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में चुने गए ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने चोट से उबरने के बाद अपनी टेस्ट जर्सी की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "तुम्हें मिस किया...लेकिन जल्द मिलेंगे।" जडेजा पिछली बार भारत के लिए अगस्त, 2022 में खेले थे और सितंबर में उनके घुटने की सर्जरी हुई थी।