जडेजा पर अंपायरों की अनुमति के बिना उंगली पर क्रीम लगाने के लिए लगा ₹3.75 लाख का जुर्माना

भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा पर नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी की आचार संहिता के तहत लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25% (₹3.75 लाख) जुर्माना लगा है। मैच में जडेजा को गेंदबाज़ी हाथ की एक उंगली पर क्रीम लगाते देखा गया था। बकौल आईसीसी, जडेजा ने ऑन-फील्ड अंपायरों से अनुमति नहीं मांगी थी।

Load More