जनादेश ने दिखाया कि बाल ठाकरे के आदर्शों को कौन आगे ले जा रहा है: श्रीकांत शिंदे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझानों में महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे व शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा है कि जनादेश ने दिखाया कि बाल ठाकरे के आदर्शों को कौन आगे लेकर जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अजित पवार को जाता है।

Load More