जन्म प्रमाणपत्र से छेड़छाड़ के खिलाफ शटलर लक्ष्य सेन की याचिका कर्नाटक HC ने की खारिज
कर्नाटक हाईकोर्ट ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और उनके परिवार की जन्म प्रमाणपत्र में छेड़छाड़ से संबंधित प्राथमिकी रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एम जी उमा ने कहा कि जब रिकॉर्ड में ऐसा सबूत मौजूद है जो अपराध का संकेत देता है तो जांच रोकने या कार्यवाही रद्द करने का कोई आधार नहीं बनता।