जन्माष्टमी पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फोड़ी मटकी, सामने आया वीडियो
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भोपाल में मटकी फोड़ी जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में शिवराज की पत्नी मटकी को रस्सी से खींचते हुए और अन्य लोग शिवराज सिंह को कंधे पर बिठाकर मटकी फोड़ने में मदद करते दिख रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'गोविंदा आला रे' गाना बज रहा है।