जन्माष्टमी पर छोटे बच्चों व वृद्धों को साथ न लाएं श्रद्धालु: बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन
वृंदावन (यूपी) स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में छोटे बच्चों, वृद्धों, विकलांगों और मरीज़ों को नहीं लाने और भीड़ का हिस्सा बनने से बचने की अपील की है। प्रबंधकों ने मंदिर में प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग होने के कारण श्रद्धालुओं से जूते-चप्पल पहनकर नहीं आने को कहा है।