जन्माष्टमी पर मथुरा का कृष्ण जन्मस्थान मंदिर 20 घंटे के लिए रहेगा खुला
मथुरा (यूपी) में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने घोषणा की है कि 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मस्थान मंदिर 20 घंटे के लिए खुला रहेगा ताकि श्रद्धालु निर्बाध दर्शन कर सकें। मंदिर आमतौर पर 12 घंटे खुला रहता है। बकौल संस्थान, मंदिर में भगवान के जन्मोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम शनिवार को शुरू होकर अगले सप्ताह गुरुवार तक चलेंगे।