जन्माष्टमी पर राधा के अवतार में नज़र आईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, तस्वीरें हुईं वायरल
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने जन्माष्टमी के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह राधा के अवतार में दिख रही हैं। उन्होंने डिज़ाइनर करण तोरानी के नए कलेक्शन 'लीला: द डिवाइन इल्यूज़न ऑफ लव' से रस्ट ऑरेंज लहंगा पहना है। लहंगे में गोल्डन ज़रदोज़ी, हैंड एम्ब्रॉयडरी डिटेल्स और कुर्ता की स्टाइल वाला ब्लाउज़ दिख रहा है।