जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को कौन-कौनसी चीज़ों का लगा सकते हैं भोग?
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक अनीष व्यास ने बताया है कि भगवान लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग बहुत पसंद है और इस वजह से जन्माष्टमी वाले दिन बाल श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा आप केसर वाले घेवर, पेड़ा, मखाने की खीर, रबड़ी, मोहनभोग, रसगुल्ला, लड्डू आदि का भोग लगा सकते हैं।