जन्म से नहीं हैं दोनों हाथ, पैरों से लिखकर शिक्षा हासिल कर रही बिहार की 13 वर्षीय छात्रा
कटिहार (बिहार) के एक स्कूल में चौथी कक्षा की 13-वर्षीय छात्रा लक्ष्मी के जन्म से दोनों हाथ नहीं है फिर भी वह रोज़ स्कूल जाती है और पैरों से लिखकर शिक्षा हासिल कर रही है। आर्थिक तंगी के बीच मज़दूर परिवार में जन्मी लक्ष्मी शिक्षिका बनना चाहती है। अभिनेता सोनू सूद ने लक्ष्मी की मदद करने की बात कही है।