जन्मदिन का जश्न मनाने के दौरान शख्स के मुंह के पास बम की तरह फटा केक, वीडियो हुआ वायरल
एक वीडियो में एक शख्स द्वारा अपना जन्मदिन मनाए जाने के दौरान उसके मुंह के पास बम की तरह केक फट गया। सोशल मीडिया पर अब घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। केक फटने के बाद शख्स के चेहरे पर जलन होने लगती है जिससे राहत पाने के लिए वह स्विमिंग पूल में छलांग लगा देता है।