जन्मदिन खत्म होने से कुछ देर पहले ऐश्वर्या ने दी ससुर अमिताभ को बधाई
ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने जन्मदिन खत्म होने से कुछ देर पहले अपने ससुर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ और अपनी बेटी आराध्या की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पा-दादाजी। भगवान आपको हमेशा खुश रखे।" अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 82वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।