जन्मदिन पर घायल हुईं बाल कलाकार मैशा, मॉल में सेल्फी लेते हुए ग्रेनाइट के टुकड़े गिरे

टीवी सीरियल 'जग जननी मां वैष्णोदेवी' फेम 13 वर्षीय बाल कलाकार मैशा दीक्षित अपने जन्मदिन पर चंडीगढ़ के एलांते मॉल गई थीं जहां अपनी मौसी के साथ सेल्फी लेने के दौरान उनके ऊपर ग्रेनाइट के कुछ टुकड़े गिर गए। उन्होंने बताया कि घटना में उनकी पसलियां टूट गईं। खबरों के मुताबिक, मैशा की मौसी को भी कई टांके लगे हैं।

Load More