जन्मदिन पर शख्स से ₹3 लाख का गिफ्ट लेकर गर्लफ्रेंड ने अगले ही दिन कर लिया ब्रेकअप
एक रेडिट यूज़र के मुताबिक, उसकी गर्लफ्रेंड ने अपने जन्मदिन पर ₹3-लाख (£2500) का गेमिंग कंप्यूटर गिफ्ट पाकर अगले ही दिन ब्रेकअप कर लिया। बकौल युवक, उसकी गर्लफ्रेंड ने दोस्तों से बताया कि वह कई महीनों से ब्रेकअप की प्लानिंग कर रही थी लेकिन ब्रेकअप इसलिए नहीं किया क्योंकि उसे पता था कि जन्मदिन पर यह गिफ्ट मिलने वाला है।