जन्मदर संकट से जूझ रहे चीन में महिलाओं को ज़्यादा बच्चे पैदा करने के लिए किए जा रहे हैं फोन
चीन सरकार के वर्कर्स महिलाओं को फोन कर ज़्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। एक महिला के मुताबिक, एक महिला वर्कर ने उससे उसके आखिरी पीरियड्स के बारे में पूछा और कंसीव करने के लिए सही समय पर रिमाइंड कराने की पेशकश की। जन्मदर संकट से निपटने के लिए चीन तेज़ी से अभियान चला रहा है।