जन सुराज के कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक का शव जंगल से हुआ बरामद, ट्रेन से हुए थे लापता
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड के रांची-मुरी रेललाइन के पास जंगल में मिला है। कुशीनगर (यूपी) निवासी देवपालिक 26 अक्टूबर को रांची से पटना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस से लापता हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है।