जनगणना सिर्फ केंद्र सरकार करा सकती है: बिहार में जाति आधारित सर्वे को लेकर एससी से केंद्र

बिहार सरकार द्वारा राज्य में कराए गए जाति-आधारित सर्वे को लेकर गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा है कि सिर्फ केंद्र के पास जनगणना या 'इससे मिलती-जुलती प्रक्रिया' कराने का अधिकार है। हलफनामे में केंद्र ने जनगणना अधिनियम-1948 का हवाला दिया। बिहार में 2 चरणों में 6 अगस्त तक जाति-आधारित सर्वे करवाया गया था।

Load More