जनता मांग करेगी तो लड़ूंगा: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर तेज प्रताप यादव
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को वैशाली के महुआ मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान पत्रकारों द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर तेज प्रताप ने कहा, "जनता मांग करेगी तो लड़ना पड़ेगा।" गौरतलब है, तेज प्रताप को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पार्टी व परिवार से निकाल दिया है।