जनतंत्र की जीत: प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसले पर सीएम
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला सुनाने के बाद एक ट्वीट कर आभार जताया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली के लोगों के साथ न्याय करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दिल से शुक्रिया...इस निर्णय से दिल्ली के विकास की गति कई गुना बढ़ेगी...जनतंत्र की जीत हुई।"