जनता इस तानाशाही का जवाब देगी: दिल्ली सीएम को न्यायिक हिरासत में भेेजे जाने पर सुनीता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। सुनीता ने कहा, "पूछताछ पूरी हो गई है, उनको (केजरीवाल) जेल में क्यों डाला है?" उन्होंने कहा, "इन लोगों (बीजेपी) का मकसद चुनाव के वक्त उनको जेल में डालना है...जनता इस तानाशाही का जवाब देगी।"

Load More