जनता का स्पष्ट संदेश, 2023 में कांग्रेस की सरकार आएगी: उप-चुनाव के रुझानों में जीत पर गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारशहर विधानसभा उप-चुनाव के रुझानों में पार्टी उम्मीदवार अनिल शर्मा को बढ़त मिलने पर ट्वीट किया, "जनता का स्पष्ट संदेश है कि 2023 में राजस्थान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।" उन्होंने लिखा, "यह जीत कांग्रेस सरकार के पारदर्शी, संवेदनशील व जवाबदेह सुशासन एवं सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं पर जनता की मुहर है।''