जनता ने कांग्रेस में फूंकी नई जान, पार्टी पुनरुत्थान के मार्ग पर अग्रसर: सीडब्ल्यूसी
दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन को लेकर पारित एक प्रस्ताव में कहा गया है कि जनता ने कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंक दी है। बकौल प्रस्ताव, पार्टी अब पुनरुत्थान के मार्ग पर मज़बूती से आगे बढ़ रही है और इसके लिए देश की जनता को धन्यवाद।