जनता मेरे लिए भगवान है, उनकी सेवा पूजा है: रुझानों में बढ़त के बीच शिवराज सिंह चौहान
विदिशा (एमपी) लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के रुझानों में बढ़त मिलने पर कहा है, "जनता मेरे लिए भगवान है और उनकी सेवा भगवान की पूजा है।" उन्होंने कहा, "(जनता ने) ऐसा प्यार दिया है...मैं किन शब्दों में आभार प्रकट करूं। जब तक जीऊंगा जनता की सेवा दिन-रात जी-जान से करूंगा।"