जनता से जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करना मेरी ज़िम्मेदारी है: हिमाचल के मनोनीत सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मनोनीत होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि वह इसके लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता के आभारी हैं। उन्होंने कहा, "हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करना मेरी ज़िम्मेदारी है और राज्य के विकास के लिए हमें काम करना है।"