जनप्रतिनिधि जागरूक नहीं रहेगा तो अधिकारी हरा*** करेंगे: बीजेपी विधायक से यूपी के मंत्री
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बीजेपी विधायक अनिल पाराशर से कह रहे हैं, "बहुत देर तक सोए रहते हो...यह बहुत खराब बात है।" उन्होंने कहा कि जहां जनप्रतिनिधि जागरूक नहीं रहेगा वहां अधिकारी हरा*** करेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले शाही शुक्रवार को अलीगढ़ पहुंचे थे।